Tap to Read ➤

चित्रकूट की ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस, खूबसूरत जगह कर देंगी मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमा पर बसे चित्रकूट एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। ये स्थान पर्यटन के लिहाज से भी काफी फेमस है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के 11 साल यही बिताए थे।
Rakesh Kumar Patel
1- गुप्त गोदावरी : यहां दो गुफाएं है। पहली गुफा चौड़ी और ऊंची है वहीं दूसरी गुफा लंबी और संकरी है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम यहां दरबार लगाते थे।
2- हनुमान धारा : हनुमान के कई प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर है। लंका को आग लगाने के बाद उन्होंने अपनी पूंछ की आग बुझाने इसी स्थान पर आए थे।
3- कालिंजर किला: कई राजा महराजाओं ने इस किले पर चढ़ाई करने की कोशिश की लेकिन इसे किसी ने जीत नहीं पाया। यहां झरने और कई ऐतिहासिक मंदिर स्थित है।
4- रामघाट: पौराणिक कथाओं के मुताबिक रामघाट में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने तुलसीदास से मुलाकात की थी। यहां पर श्रीराम ने नदी में स्नान किया था।
5- भरत-मिलाप मंदिर : यहां पर भगवान श्री राम के पद चिन्ह आज भी देखने को मिलते हैं। इसी स्थान पर श्रीराम ने अपने अनुज भाई भरत से मुलाकात की थी।
6-कामदगिरि पर्वत: रामायण में कामदगिरि का विशेष महत्व है। ये वही जगह है जहाँ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने अपने वनवास के 11 साल गुज़ारे थे। ये वो जगह भी है जहाँ भरत-मिलाप हुआ था।