Tap to Read ➤

कैल्सियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान, फायदा क्या?

हड्डी मजबूत करने के लिए अगर आप कैल्सियम सप्लीमेंट लेते हैं तो सावधान हो जाइए। इसके नुकसान ही नुकसान हैं।
Rajeev Singh
सेहतमंदी और हड्डियों की मजबूती के लिए घर के लोग बच्चों को दूध पीने को कहते हैं।
लेकिन जैसे ही बच्चे व्यस्क हो जाते हैं तो दूध पीने की जगह कैल्सियम सप्लीमेंट लेने के बारे में सोचते हैं।
लेकिन हड्डी मजबूत रखने का यह आइडिया अच्छा नहीं है।
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कैल्सियम सप्लीमेंट लेने से हड्डियां मजबूत नहीं होती।
मेडिसिन पर रिसर्च करने वालों का कहना है कि कैल्सियम सप्लीमेंट लेने से सेहत को नुकसान है।
फूड के कैल्सियम को जैसे शरीर प्रोसेस करता है, वैसे ही सप्लीमेंट के कैल्सियम को प्रोसेस नहीं कर पाता।
रिसर्च से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि कैल्सियम की गोलियों से हड्डियों को कोई फायदा होता है।
लेकिन रिसर्च से यह जरूर पता चला है कि कैल्सियम की गोली लेना सेहत के लिए हार्मफुल हो सकता है।
कैल्सियम सप्लीमेंट से किडनी स्टोन और हार्ट की बीमारी हो सकती है।
इसलिए डाइट के जरिए कैल्सियम लेना सबसे अच्छा विकल्प है।
बादाम, संतरा, सोयाबीन, दूध, दही, पालक जैसी चीजों में कैल्सियम मिलता है।
कैल्सियम सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।