Tap to Read ➤

भाभीजी घर पर हैं...'गिल्ली' के रोल में नजर आएंगी ​दीक्षा साहू

लोकप्रिय टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं.. सीरियल में एक नए पात्र 'गिल्ली' की एंट्री हुई है। विभूति नारायण मिश्रा की चचेहरी बहन के रोल में मप्र के सागर की अदाकारा 'दीक्षा साहू' इस रोल में नजर आएंगी।
Chaitanyadas Soni
सागर में नुक्कड़ नाटक से अपने एक्टिंग की शुरुआत करने वाली दीक्षा साहू अब लोकप्रिय टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं सीरियल में नजर आएंगी। उनकी एंट्री गिल्ली के किरदार के माध्यम से हो रही है।
दीक्षा साहू ने सागर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद 2012 में एक नुक्कड़ नाटक करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने अभिनेता गोविंद नामदेव द्वारा आयोजित एनएसडी वर्कशॉप में थिएटर की बारीकियां सीखी।
दीक्षा साहू एंड टीवी (&TV) के लोकप्रिय सीरियल भाभी जी घर पर हैं में नजर आ रही हैं। सीरियल में इन दिनों नया एपिसोड गिल्ली डंडा चल रहा है, जिसमें दीक्षा लीड रोड गिल्ली की भूमिका में हैं।
गिल्ली डंडा एपिसोड एक सप्ताह तक टेलीकॉस्ट होगा। दीक्षा सीरियल के कैरेक्टर विभूति नारायण की चचेरी बहन बनी हुईं हैं। सागर की बेटी को छोटे पर्दे पर देखकर परिवार के लोगों समेत शहरवासियों में खासा उत्साह है।
दीक्षा के पिता स्व. गोकुल प्रसाद साहू सेना में थे। वहीं मां दया साहू हैं। दीक्षा एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है। दीक्षा के एक्टिंग करियर की शुरुआत सागर में नुक्कड़ नाटक से हुई थी।
मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय से थिएटर एंड आर्ट्स में मास्टर्स किया और फिर उन्हें दयाबाई नाम की फिल्म में पहला रोल मिला। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए भारत से भेजी गई थीं।
दीक्षा ने दो फीचर फिल्म और तीन वेब सीरिज में मुख्य भूमिका अदा की। करीब 10 साल के संघर्ष के बाद उन्हें भाभाजी घर पर हैं जैसे बड़े सीरियल में रोल मिला है। दीक्षा की बड़ी बहन दीपजी साहू भी मुंबई में उनके साथ रहती हैं और एक्टिंग के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
दीक्षा को उनके करियर में सबसे बड़ा सपोर्ट परिवार का रहा है। मिडिल क्लास फैमली की बेटी के लिए मुंबई भेजना आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें भरोसा था। वहीं थिएटर के करियर में  जो गुरू मिले उन्होंने मेहनत को देखते हुए दीक्षा को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
सेना के रिटायर्ड अधिकारी की बेटी, मिडिल क्लास परिवार से आने वाली दीक्षा साहू ने बहुत कम समय में अपनी अदाकारी से मायानगरी और छोटे पर्दे की दुनिया में अपना स्थान बना लिया है। उन्हें कई अन्य टीवी सीरियल के लिए भी आफर आ रहे हैं।