Tap to Read ➤

Winter में Kashmir सा मजा देते हैं MP के ये टॉप टूरिस्ट प्लेस

मध्यप्रदेश में ठंड अपना असर दिखाने लगी है, जहां अब पर्यटकों की संख्या भी पर्यटन स्थलों में बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों पर इन दिनों कश्मीर सा नाजरा देखने मिल रहा है।
Naman Matke
प्रदेश के खास पर्यटक स्थलों की बात करें तो उनमें राजधानी भोपाल के पास स्थित पचमढ़ी का नाम सबसे पहले लिया जाता है, विंटर सीजन में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कम नहीं रहती है। यहां धूपगढ़, जटा शंकर की गुफा, पांडव गुफा, प्रियदर्शिनी प्वाइंट, चौरागढ़ मंदिर सहित कई दर्शनीय स्थल हैं।
धार जिले में स्थित मांडू भी विंटर सीजन में पर्यटकों को खूब लुभाता है, जहां के मनमोहक नजारे पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देते हैं। विंटर के सीजन में यहां अलग नजारा देखने मिलता है, जहां हरियाली के बीच स्थित मांडू अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के दिल में अलग जगह बनाता है।
खरगोन जिले में स्थित महेश्वर भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है, यहां स्थित किला देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। साथ ही यहां का प्राकृतिक नजारा भी पर्यटकों को खूब भाता है।
खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया टापू पर विंटर सीजन में जल महोत्सव आयोजित किया जाता है। आगामी 2 माह तक चलने वाले महोत्सव में देश ही नहीं बल्कि दुनियां से लोग आते हैं।
इंदौर के पास पातालपानी स्थित पर्यटक स्थल भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है, जहां झरना देखने लोग दूर-दूर से पातालपानी पहुंचते हैं। पातालपानी में हेरिटेज ट्रेन का आनंद भी पर्यटक ले सकते हैं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में बाघिनी नदी के तट पर बाघ की गुफाएं स्थित है। विंध्य पर्वत का यह अंश मालवा क्षेत्र में धार जिले की कुक्षी तहसील के अंतर्गत है। यहां गुफाएं देखने के लिए पर्यटक देश और दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं।
बुरहानपुर जिले में असीरगढ़ का किला स्थित है, पहाड़ी पर स्थित इस किले को निहारने दूर-दूर से लोग असीरगढ़ पहुंचते हैं। असीरगढ़ का किला ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां का प्राकृतिक नजारा काफी सुंदर दिखाई देता है, जहां इस मनमोहक नजारे को और कोई निहारना चाहता है।
इंदौर जिले में तिंछा फाल, कालाकुंड मेहंदी कुंड और बामणिया कुंड जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जो विंटर सीजन में पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। साथ ही यहां लोग ट्रेकिंग और पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। विंटर सीजन में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
इंदौर जिले में जाम गेट नामक एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो इंदौर से मंडलेश्वर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यहां एक बेहद ही आकर्षक और पुरातन गेट स्थित है, जिसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता देखने मिलती है।