Akhilesh Shrivastava       Apr 04, 2023

तांबे का छल्ला पहनने के फ़ायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की धातु को सूर्य और मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है.

मंदिर में लगी घंटी तांबे की धातु की होती है, साथ ही सूर्य भगवान को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल किया जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ हाथ में तांबे की अंगूठी पहनने से कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति मज़बूत होती है.

तांबे की अंगूठी पहनने से पेट संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं.

तांबे का छल्ला या अंगूठी पहनने से खून का प्रवाह बेहतर होता है, खून साफ होता है.

तांबे की अंगूठी को अनामिका यानी रिंग फिंगर में पहनने से सूर्य और मंगल दोष दूर होते हैं.

सूर्य दोष के कारण व्यक्ति के कैरियर और सफलता के रास्ते में परेशानियां आने लगती हैं, तांबे की अंगूठी सूर्य दोष के प्रभाव को कम करती है.

तांबे का छल्ला मानसिक तनाव को दूर कर सकता है, जिससे गुस्सा और चिड़चिड़ापन ख़त्म होता है.

गेंदे के फूल सिर्फ पूजा के काम नहीं आते हैं,यह कई बीमारियों में हैं लाभदायक

Learn more