Tap to Read ➤

Hing Benefits : जानिए हींग के फायदे

हींग भोजन का स्वाद बढ़ाने लिए जाना जाता हैं,लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं।
Dhirendra Giri Goswami
हींग भोजन का स्वाद बढ़ाने लिए जाना जाता हैं,लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं।
हींग ईरानी मूल एक औषधीय पौधा है,जो कि सौंफ की प्रजाति ही होता है।
लगभग संपूर्ण भारत में हींग का इस्तेमाल होता है,लेकिन इसे ईरान, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से मंगवाया जाता है। .
हींग को अंग्रेजी में Asafoetida कहा जाता है।
हींग के पौधे की जड़ से खाने वाली हींग तैयार की जाती है। एक जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में हींग की करीब 130 किस्में हैं।
वैसे तो आमतौर पर हींग का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले के तौर पर होता है।
लेकिन अपने हींग औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।
आयुर्वेद के जानकार जगदीश राव शिंदे ने बताया कि हींग पाचन से संबंधित विकारों को दूर करने में बेहद कारगर है।
अपच की समस्या से निजात दिलाने में हींग का सेवन बहुत लाभप्रद होता है।
एक चुटकी हींग खाली पेट खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है।
हींग में गैस की समस्या दूर करने सहायक होता है।
हींग का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करता है।
हींग में पाए जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द और सूजन से छुटकारा दिला सकता है।
खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या से हींग निजात दिलाता है।
हींग हमारे मेटाबॉलिज्म को ठीक करने में भी सहायक माना जाता है।
हींग के कई फायदे हैं,लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह मुताबिक ही करना चाहिए।