Tap to Read ➤

हाई ब्लडप्रेशर है? 10 चीजों के परहेज से करें कंट्रोल

ब्लडप्रेशर वह स्थिति है जहां पर रक्त वाहिनियों के अंदर रक्त के गुजरने की रफ्तार खतरनाक स्तर पर बढ़ जाती है।
Vivek Singh
इसमें आपका दिल तेजी से ब्लड पंप करता है और उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
हाई बीपी में खाने पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे बहुत से पदार्थ हैं जिनका परहेज कर बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है।
नमक हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए दुश्मन है। WHO के मुताबिक एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। हाई बीपी वालों को तो आपको 2.5 ग्राम से भी कम सेवन करना चाहिए।
नमक
विज्ञापन डिब्बाबंद सूप को भले पौष्टिक बताते हों लेकिन वास्तव में यह उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख कारण हैं। इन डिब्बाबंद सामानों में सोडियम की मात्रा होती है जो बीपी बढ़ाता है।
डिब्बाबंद सूप
डेली मीट का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर में सही नहीं है। इन्हें लंबे समय तक रखने के लिए प्रोसेस्ड किया जाता है। बेकन और रेड मीट का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
डेली मीट
चाइनीज फूड को बनाने में ऐसे तेलों का उपयोग किया जाता है जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें डिब्बाबंद सॉस व अन्य सोडियम युक्त तत्व होते हैं जो बीपी को बढ़ाते हैं।
चाइनीज फूड
फ्रोजेन पिज्जा को संरक्षित करने के लिए इसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है। यह उच्च सोडियम सांद्रता ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है।
फ्रोजेन पिज्जा
पहले से तैयार किए हुए सॉस भी हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए सोडियम बम की तरह होते हैं। इनमें नमक को प्रिजर्वेटिव के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगाड़ता है।
टोमैटो सॉस
शराब पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है लेकिन अधिक मात्रा में शराब के सेवन से रक्तचाप में भी वृद्धि होती है। यह अन्य हृदय रोगों के साथ उच्च रक्तचाप का कारण बनती है।
शराब
किसी भी खाद्य पदार्थ को सुरक्षित रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। और अचार नमकीन और संरक्षित सब्जियां हैं जिन्हें स्वाद के लिए तेल या सिरके में डुबोया जाता है। इसलिए अचार का सेवन कम करें।
अचार
बेक किया हुई सामग्री चीनी सामग्री से भरपूर होते हैं। यह शुगर रक्तचाप में भी वृद्धि का कारण बनती है। ब्रेड, पेस्ट्री में नमक मिलाया जाता है। जो रक्तचाप के स्तर को बढ़ाती है।
बेक फूड
कॉफी सुबह के समय एक बढ़िया पेय है लेकिन कैफीन का अत्यधिक इस्तेमाल रक्तचाप में वृद्धि की वजह बन सकता है। ज्यादा कॉफी का सेवन कामेच्छा खोने की वजह बनता है इसलिए कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।
कॉफी
और वेब स्टोरी केलिए नीचे क्लिक करें
वन इंडिया वेब स्टोरी