Vishwanath Saini       Jun 28, 2023

विधवा का घर रोशन करने वालीं IPS अनुकृति शर्मा कौन हैं? 

IPS अनुकृति शर्मा द्वारा बुजुर्ग महिला को बिजली का कनेक्‍शन दिलाया गया। 

महिला नूरजहां यूपी के बुलंदशहर जिले के अगौता इलाके की रहने वाली हैं। 

इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पैसे की कमी के चलते नूरजहां अपने घर में बिजली का कनेक्‍शन नहीं ले पा रही थी।

नूरजहां का घर बुलंदशहर की एएसपी आईपीएस अनुकृति शर्मा की मदद से रोशन हुआ।

आईपीएस अनुकृति शर्मा मूलरूप से राजस्‍थान के जयपुर की रहने वाली हैं।

अनुकृति ने साल 2007 में IIT JEE परीक्षा पास की थी। 

फिर IISER कोलकाता से ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

यूजीसी नेट परीक्षा क्लीयर कर अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गईं।

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी करने की। 

अनुकृति शर्मा यूपीएससी के पहले प्रयास में मेन्स तक पहुंचीं।

दूसरे अटेम्पट में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हुआ। 

तीसरी बार में सफल रहीं, लेकिन AIR 355वीं आई। 

साल 2019 में चौथी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी।

इस बार उनकी 138वीं रैंक आई और यूपी कैडर में आईपीएस बनीं।

अगली गैलरी

Click Here