Tap to Read ➤

IPS ए. सतीश गणेश

जानिए कौन हैं IPS ए. सतीश गणेश, अपराधी खाते हैं खौफ
Pravin Kumar Yadav
वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर रहे आईपीएस ए. सतीश गणेश का सोमवार रात में तबादला हो गया। आइए बताते हैं ए सतीश गणेश के बारे में कुछ खास बातें।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जनपद के रहने वाले ए. सतीश गणेश कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी किए, उसके बाद पुलिस सेवा से जुड़े।
ए. सतीश गणेश 1996 बैच के आईपीएस हैं और वर्ष 2012 में ए. सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रहे फिर तबादला हुआ और बाद में पुनः वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर बनें।
ए. सतीश गणेश 1996 बैच के आईपीएस हैं और वर्ष 2012 में ए. सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रहे फिर तबादला हुआ और बाद में पुनः वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर बनें।
आमजन की समस्याओं और पुलिस का रवैया जानने के लिए अक्टूबर 2021 में लाल कुर्ता, काली जींस और हवाई चप्पल पहन कर ए. सतीश गणेश काशी की गलियों में निकल पड़े। उस समय काफी चर्चा में आए थे।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का सफल लोकार्पण और कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान ए. सतीश गणेश काफी तत्पर दिखाई दिए। उनका ट्रांसफर हो जाने पर काशीवासी भी भावुक नजर आए।
वाराणसी में अपराध नियंत्रण के साथ ही आमजन की सेवा में भी हमेशा तत्पर देखे जाते रहे। तेलगू महिला के बिछड़ने पर उससे तेलगू में बात करके परिजनों से मिलवाने के बाद भी काफी चर्चा में आए थे।
ए. सतीश गणेश की कार्यशैली से पता चलता है कि पुलिस का खौफ अपराधियों में साफ दिखाई देना चाहिए। यही कारण था कि किसी भी बड़ी घटना की वे खुद मानिटरिंग करते थे।
दरोगा को गोली मारकर पिस्टल लूटने वाले बिहार के बदमाशों का इनकाउंटर ए. सतीश गणेश द्वारा लगाई गई टीम ने किया। पुलिसकर्मियों ने भी साथी का बदला लेकर खूब जश्न मनाया।
वाराणसी में कार्यकाल के दौरान यह भी देखा गया कि आईपीएस ए. सतीश गणेश लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने में कोई संकोच और समय भी नहीं गंवाते थे। वाराणसी में कई बार ऐसी कार्रवाई किए।
कमिश्नरेट और ग्रामीण के एक हो जाने के बाद पूरे जिले की कमान मिलने पर गोमती जोन का गठन किए और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपराध पर लगाम लगाने में तत्पर दिखे।
ए सतीश गणेश को वाराणसी से अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।