Tap to Read ➤

तरबूज से बनाएं ये 5 फेसपैक, निखर जाएगी स्किन

तरबूज केवल स्वास्थ्य ही नहीं, त्वचा के लिए भी बड़े काम की चीज है।
Vivek Singh
तरबूज आपकी त्वचा को गर्मियों में सूरज की तेज और जलाने वाली गर्मी से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
तरबूज का उपयोग करके आसानी से घर बैठे ताज़ा फेस पैक बना सकते हैं जो आपको कुछ ही समय में साफ और चमकदार त्वचा देगा।
टैन हटाने के लिए 
तरबूज के कुछ रस लें और इसे एक बड़े चम्मच खीरे के गूदे के साथ मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। इस मिश्रण को समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। 
तरबूज और दही
दो बड़े चम्मच तरबूज के रस में दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरे को धो लें।
तरबूज और दूध
तरबूज के कुछ टुकड़ों को मसल दीजिए और इसमें दो बड़ा चम्मच कच्चा दूध डालिए। दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। लगाने के बाद इसे 15 मिनट के लिए सूखने दें। उसके बाद इसे धो लें और चेहरे को सुखा लें।
ड्राई स्किन के लिए नींबू
ड्राई स्किन के लिए यह फेस मास्क सबसे अच्छा है। एक कटोरी में तरबूज का रस निचोड़ें और इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे कुछ समय के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें।
स्किन टोनर
तरबूज एक प्राकृतिक टोनर है। यह टोनर के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। तरबूज का टुकड़ा सीधे अपने चेहरे पर रगड़ें और अच्छी तरह से पानी से धो लें। यह आपके चेहरे को हाइड्रेट रखता है।
दही के साथ न खाएं ये 7 चीजें