न्यू ईयर पार्टी में दोस्तों -फैमिली के साथ खेलें ये 5 मजेदार गेम
2022 को हम अलविदा कहने वाले हैं और नए साल 2023 के स्वागत में हम जश्न में डूबने वाले हैं।
Rahul Kumar
कुछ लोग वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ लोग घर पर पार्टी होस्ट करने की प्लानिंग में हैं।
इस जश्न को हम फैमिली या फ्रेंड के साथ न्यू ईयर ईव पर कुछ गेम्स के जरिए शानदार बना सकते हैं।
पूरा परिवार जब एक साथ मिलकर गेम्स को खेलेगा तो नए साल की शुरुआत बेहतरीन होगी।
पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए दोस्तों और फैमिली संग ये 5 इनडोर गेम्स जरूर खेलें।
ट्रुथ एंड डेयर
इस खेल में आप एक दूसरे से सच बोलने या हिम्मत दिखाने में से एक चुनना होता है। दोस्तों के साथ खेलना हो या फैमिली के साथ ये खेल बहुत ही दिलचस्प है।
रिज़ॉल्यूशन गेम
इस गेम के लिए पार्टी में मौजूद हर सदस्य एक कागज पर अपने तीन रिज़ॉल्यूशन को लिखेगा। इसके बाद एक बाउल में सभी चिट को डाल दें। फिर सभी सदस्य एक-एक करके पेपर को निकालेंगे। फिर ये गेस करना होता है कि ये किसका रिज़ॉल्यूशन है।
म्यूजिकल चेयर
इस गेम से तो सभी लोग भलीभांती परिचित होंगे। बच्चों के इस गेम में बड़े भी भागीदार कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको अपना बचपन याद आ जाएगा।
डंब चार्ड्स
इस खेल में दो टीम बनाई जाती है। जिसमें टीम के एक मेंबर को फिल्म या गाने का नाम इशारों में बताता है। दूसरे सदस्य आपके इशारे समझ कर उस फिल्म का नाम बताना होता है।
गार्गल गेम
इसमें एक-एक करके पार्टी में शामिल लोगों को मुंह में पानी भरना है और उसी अवस्था में कोई गाना गाना होता है। दूसरे सदस्य उसे पहचानने की कोशिश करेंगे।