Tap to Read ➤

Republic Day परेड के बारे में कितना जानते हैं आप

26 जनवरी को होने वाला 74वां गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई चीजें पहली बार होंगी।
Pallavi Kumari
1. पहला गणतंत्र दिवस परेड 1950 में आयोजित किया गया था। यह इरविन एम्फीथिएटर (अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) में हुआ था।
2. पहले परेड में 3 हजार भारतीय सैन्य कर्मियों और 100 से अधिक विमानों ने भाग लिया था।
3. 26 जनवरी 1955 की परेड के लिए 'कर्तव्य पथ' (राजपथ ) को स्थायी स्थल बनाया गया था।
4. 26 जनवरी की परेड में किसी देश के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति/ को चीफ गेस्ट के तौर आमंत्रित किया जाता है।
5. 26 जनवरी को परेड कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति के आगमन के साथ होती है।
6. परेड के दौरान तोपों की सलामी का समय राष्ट्रगान बजने के समय से मेल खाता है। पहली फायरिंग राष्ट्रगान की शुरुआत में होती है और आखिरी फायरिंग ठीक 52 सेकंड के बाद होती है।
7.परेड के सभी प्रतिभागी 2 बजे तक तैयार हो जाते हैं और 3 बजे तक राजपथ पर पहुंच जाते हैं।
8. प्रतिभागियों ने 26 जनवरी को औपचारिक रूप से प्रदर्शन करने से पहले ही 600 घंटे का अभ्यास कर लिया है।
9.परेड के आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक सैन्यकर्मी को 4 स्तरों की जांच से गुजरना होता है।
10.परेड में शामिल झांकियां लगभग 5 किमी/घंटा की गति से चलती हैं, ताकि महत्वपूर्ण लोग उन्हें अच्छी तरह से देख सकें।