West Bengal Election 2026: Murshidabad के मुसलमान किसके साथ? Voting के बाद 22 सीटों ने मचाया हलचल
West Bengal Election 2026: क्या मुर्शिदाबाद की 22 सीटें तय करेंगी बंगाल की अगली सरकार? जानिए क्यों मुस्लिम बहुल इस जिले ने ममता बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुर्शिदाबाद जिला 'किंगमेकर' बनकर उभरा है। 22 विधानसभा सीटों वाला यह मुस्लिम बहुल इलाका न केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए बड़ी चुनौती है, बल्कि कांग्रेस और बीजेपी के लिए भी सियासी भविष्य का फैसला करेगा। लगभग 68% मुस्लिम आबादी वाले इस जिले में इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। पिछले चुनाव में TMC ने यहाँ 22 में से 20 सीटें जीतकर एकतरफा दबदबा बनाया था, लेकिन इस बार पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी ISF और हुमायूं कबीर जैसे चेहरे मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के तहत वोटर लिस्ट से 4 लाख नाम हटने ने टीएमसी की चिंता को और बढ़ा दिया है। क्या यह टीएमसी के पारंपरिक वोट बैंक पर सीधा प्रहार है? दूसरी तरफ, कांग्रेस के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति है, जहाँ अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) की साख दांव पर लगी है। बीजेपी भी इस त्रिकोणीय मुकाबले में अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर रही है। क्या मुर्शिदाबाद फिर से ममता का साथ देगा या कोई नया खिलाड़ी 'गेम चेंजर' बनेगा? जंगीपुर, रानीनगर और सागरदिघी जैसी सीटों की पूरी इनसाइड स्टोरी यहाँ देखें।


Click it and Unblock the Notifications