West Bengal Election 2026 Date: सिर्फ 2 Phases में Voting, किसके फायदे में ECI Gyanesh Kumar फैसला?
West Bengal Election 2026: सिर्फ 2 Phases में Voting, किसके फायदे में फैसला? | Oneindia Hindi पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का अचानक ऐलान हो गया है, लेकिन 8 चरणों की जगह इस बार सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराने के पीछे चुनाव आयोग की असली रणनीति क्या है? पश्चिम बंगाल की सत्ता के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक जंग का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने 2026 के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पूरे राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जबकि 4 मई को मतगणना (Election Results) की जाएगी। आपको बता दें कि 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव काफी लंबे चले थे और तब 8 चरणों में वोटिंग कराई गई थी। 2021 के नतीजों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की TMC ने 213 सीटें जीतकर बंपर वापसी की थी, जबकि BJP ने 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल का रुतबा हासिल किया था। 2026 के इस महासंग्राम में समीकरण पूरी तरह बदले हुए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने "एकला चलो" की रणनीति अपनाते हुए अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। लेफ्ट और कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव अपना वजूद बचाने की लड़ाई बन चुका है। About the Story: The Election Commission of India has officially announced the schedule for the West Bengal Assembly Elections 2026. In a massive shift from the 2021 elections, which were held in 8 phases, voting this time will take place in just two phases on April 23 and April 29, with the final results to be declared on May 4. The political battleground is set for a fierce one-on-one contest as both Mamata Banerjee's TMC and the BJP are preparing to fight the elections independently.


Click it and Unblock the Notifications