West Bengal Election 2026: Amit Shah ने बंगाल में फोड़ा 'चुनावी बम', ममता के वोट बैंक पर बड़ा प्रहार
Amit Shah in West Bengal: अमित शाह ने बंगाल में चला 'बिहार वाला दांव', क्या ममता बनर्जी का किला ढह जाएगा? जानिए बीजेपी के उन 5 बड़े वादों के बारे में जिसने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ (Manifesto) जारी कर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. बीजेपी ने ममता बनर्जी के 'लक्ष्मी भंडार' के जवाब में महिलाओं के लिए हर महीने ₹3000 की बड़ी घोषणा की है. इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को ₹1500 और किसानों को सालाना ₹9000 देने का वादा कर सीधे तौर पर टीएमसी के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की गई है. अमित शाह ने मंच से हुंकार भरते हुए साफ कर दिया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो 6 महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने 'बंगाल का बेटा' ही मुख्यमंत्री बनने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इस वीडियो में जानिए कैसे बीजेपी ने सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण और राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए विशेष आयोग जैसे वादे कर ममता बनर्जी की घेराबंदी की है. क्या अमित शाह के ये लोकलुभावन वादे 2026 के चुनाव में दीदी का खेल बिगाड़ पाएंगे? About the Story: Home Minister Amit Shah launched the BJP's 'Sankalp Patra' for the upcoming West Bengal Assembly elections. The manifesto promises ₹3000 monthly for women, ₹1500 for unemployed youth, and the implementation of UCC within 6 months of coming to power. This move is seen as a direct challenge to Mamata Banerjee's TMC ahead of the crucial polls.


Click it and Unblock the Notifications