By : Oneindia Hindi Video Team
Published : January 22, 2021, 12:40
Duration : 02:31
02:31
पैरेंट्स बनने के बाद विराट-अनुष्का पहली बार आए नजर, फोटो हुई वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद पहली बार सामने आई हैं। उनके साथ पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नज़र आए। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। मां बनने के बाद अनुष्का सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं लेकिन उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी थी।