UAE Attacks Iran? UAE ने निकाला ईरान के शाहेद ड्रोन का तोड़! हवा में ही कर डाला तबाह, VIDEO | DUBAI
यूएई से सामने आया एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल ममजार बीच पर धूप सेंक रहे लोग उस वक्त चौंक गए जब यूएई एयर फोर्स का एक F-16 फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए एक ईरानी Shahed-136 “कामिकाज़े” ड्रोन को इंटरसेप्ट करने पहुंचा। पायलट ने समुद्र के बिल्कुल करीब खतरनाक तरीके से मैन्युवर किया और फिर AIM-9 साइडवाइंडर मिसाइल दागी। मिसाइल लगते ही ड्रोन हवा में ही फट गया और उसके टुकड़े समुद्र में गिरते दिखाई दिए। Shahed-136 एक प्रोपेलर से चलने वाला ड्रोन है जिसकी कीमत करीब 20,000 से 50,000 डॉलर होती है। इसे रडार से बचने और शहरों, सैन्य ठिकानों व ऊर्जा ढांचे पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन खतरों से निपटने के लिए यूएई ने F-16E/F “डेजर्ट फाल्कन” और मिराज जेट तैनात किए हैं।
Video Published On: Tuesday, Mar 10, 2026, 10:43 [IST]


Click it and Unblock the Notifications