Trump Big Loss: अरबों का Apache खाक होने पर Trump के फूले हाथ-पांव; ईरान से लगाई डील की गुहार | US
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक तरफ हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ ऐतिहासिक समझौता अगले 2 से 3 दिनों में हो सकता है। ट्रंप के अनुसार, दोनों पक्ष एक मजबूत और व्यापक डील के बेहद करीब हैं, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण और हॉर्मुज़ जलमार्ग को पूरी तरह खोलना शामिल हो सकता है। हालांकि ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वाशिंगटन के बयान वास्तविक वार्ता से मेल नहीं खाते। इस बीच क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां जारी हैं और इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों के लिए नया निकासी आदेश जारी किया है। अब पूरी दुनिया की निगाहें अगले 48 से 72 घंटों पर टिकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications