US Iran War: Kharg Island धुआं-धुआं...जहां छिपा है ईरान का सबसे बड़ा तेल का खजाना, सैन्य ठिकाने तबाह
फारस की खाड़ी में तनाव खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण Kharg Island के आसपास बड़े सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला किया है। ट्रंप के अनुसार, यह मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियानों में से एक है, जिसे United States Central Command (CENTCOM) ने अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया, ताकि तनाव और न बढ़े। खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां से रोज़ लाखों बैरल कच्चा तेल दुनिया भर में भेजा जाता है। इस हमले के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ने की आशंका है। वहीं ईरान की सेना और Islamic Revolutionary Guard Corps ने चेतावनी दी है कि अगर तेल सुविधाओं को नुकसान पहुंचा, तो क्षेत्र में अमेरिकी और सहयोगी ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications