US-Iran War Update: सुबह 6 बजे Trump ने मिलाया PM Modi को फोन, Iran पर बुलावे को लेकर क्या बातचीत?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने USISPF लीडरशिप समिट 2026 में बताया कि मियामी में एक UFC इवेंट के दौरान ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी को फोन करने की इच्छा जताई। जब अधिकारियों ने बताया कि भारत में सुबह के 6 बजे हैं, तब भी ट्रंप ने कहा कि मोदी काम में व्यस्त होंगे। हालांकि कार्यक्रम के कारण कॉल अगले दिन के लिए टाल दी गई। गोर के अनुसार, भारत की आर्थिक प्रगति, बढ़ते व्यापार और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों से प्रभावित होकर ट्रंप सीधे पीएम मोदी से बात करना चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया जा चुका है, दिसंबर 2026 में मियामी G20 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर भी तेजी से काम चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications