US-Iran Deal के बीच सबसे बड़ा रोड़ा बना ईरान पर लगा 1200 से ज्यादा Sanctions! 1979 से 2026 तक की पूरी कहानी
US Iran Sanctions Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही महा-शांति वार्ता के बीच आखिर 1,224 से ज्यादा प्रतिबंधों का क्या होगा? 1979 की इस्लामी क्रांति से शुरू हुई इस 47 साल पुरानी दुश्मनी के खत्म होने से भारत पर क्या असर पड़ेगा, देखिए यह खास रिपोर्ट। मिडिल ईस्ट (Middle East) में दशकों पुराने तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच इस समय बेहद संवेदनशील शांति वार्ता चल रही है। हालांकि, इस बातचीत के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार बंदूकों की नहीं, बल्कि ईरान पर लगे अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों (US Sanctions) की है। वर्तमान में ईरान पर बैंकिंग, तेल व्यापार, वित्तीय क्षेत्र, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग समेत 1,200 से भी अधिक कड़े प्रतिबंध लागू हैं। ईरान का साफ कहना है कि जब तक उसे इन आर्थिक पाबंदियों से बड़ी राहत नहीं मिलती, तब तक किसी स्थायी युद्धविराम या समझौते की कल्पना नहीं की जा सकती। अगर Trump मान जाते हैं तो Gulf में रह रहे लाखों Indian Diaspora के लिए नए अवसर के रास्ते खुल जाएंगे। About the Story: As the United States and Iran engage in crucial peace negotiations, the fate of over 1,224 unilateral US sanctions remains the primary geopolitical friction point. While Iran demands a total lifting of sanctions and guaranteed economic re-integration as a prerequisite for a permanent ceasefire, Washington insists on verifiable limits to Iran's nuclear and missile capabilities. A successful resolution could significantly alter global energy markets, stabilizing crude oil prices and heavily benefiting major oil-importing nations like India.


Click it and Unblock the Notifications