Tamil Nadu Results: M.K. Stalin को TVK Vijay Thalapathy ने चटाई धूल, सनातन का अपमान DMK को पड़ा भारी
Tamil Nadu Results: विजय थलापति का तूफान, क्या हार रहे हैं M.K. Stalin? जानिए कैसे सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु के सियासी समीकरणों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। विजय थलापति (Vijay Thalapathy), जो कल तक सिनेमा के सुपरस्टार थे, आज सूबे की सियासत के सबसे बड़े 'किंगमेकर' और शायद 'किंग' बनकर उभर रहे हैं। 234 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया है। सबसे बड़ी खबर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) के गढ़ कोलाथुर से आ रही है, जहाँ वे खुद पीछे चल रहे हैं। वहीं, चेन्नई की सभी 16 सीटों पर विजय की पार्टी TVK ने एकतरफा बढ़त बनाकर DMK की नींव हिला दी है। इस बड़े उलटफेर के पीछे सबसे बड़ा कारण 'सनातन धर्म' (Sanatan Dharma) पर की गई विवादित टिप्पणियों को माना जा रहा है। चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि DMK नेताओं द्वारा सनातन को "बीमारी" बताने वाला बयान उलटा पड़ गया है और मतदाताओं ने इसे अपनी आस्था पर चोट मानकर वोट की चोट दी है। उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) भी चेपॉक सीट पर कड़ी टक्कर का सामना कर रहे हैं, जो सत्ताधारी दल के लिए बड़े खतरे की घंटी है। विजय थलापति की Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK) ने न सिर्फ चेन्नई, बल्कि त्रिची ईस्ट, पालयमकोट्टई और कराईकुडी जैसे पारंपरिक गढ़ों में भी AIADMK और DMK को पछाड़ दिया है। युवाओं के बीच विजय की दीवानगी और एक 'साफ-सुथरे विकल्प' की तलाश ने इस बार तमिलनाडु में तीन-तरफा मुकाबला खड़ा कर दिया है। क्या यह थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने की शुरुआत है? देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट। About the Story: Actor-tu ed-politician Vijay Thalapathy's party, Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK), is leading a massive political shift in the 2026 Tamil Nadu Election results. With trends showing Chief Minister M.K. Stalin trailing in his own constituency and TVK sweeping Chennai's 16 seats, political experts are linking this downfall to the controversial 'Sanatan Dharma' remarks made by DMK leaders. The surge of TVK marks a potential end to the decade-old dominance of traditional Dravidian parties.


Click it and Unblock the Notifications