Sonam Wangchuk Hunger Strike: CJP Protest में वांगचुक की सेहत बिगड़ी, BP गिरा,सरकार के सामने संकट
NEET Protest Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा विवाद को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनके अनिश्चितकालीन अनशन का आज 15वां दिन है, और डॉक्टरों के मुताबिक उनका वजन करीब 7.8 किलोग्राम कम हो चुका है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इस विरोध प्रदर्शन का आज 23वां दिन है, जबकि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों द्वारा जारी किए गए ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक, लंबे समय से अन्न का एक दाना न लेने की वजह से सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर घटकर 104/66 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखे हुए है, क्योंकि उनका शारीरिक स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications