भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने की संन्यास की घोषणा
Published : January 19, 2022, 08:30
भारत की स्टार और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने अपने अपने टेनिस करियर को अलविदा कहने का मन बना लिया है। सानिया मिर्ज़ा ने बुधवार दोपहर को संन्यास की घोषणा कर दी है। सानिया मिर्ज़ा ने अपने संन्यास की जानकारी देते हुए बताया है की 2022 का सीज़न उनके करियर का आखिरी सीज़न होने वाला है। जानकारी के मुताबिक सानिया मिर्जा ने यह बात ऑस्ट्रेलिया ओपन में बुधवार को महिला डबल्स के पहले राउंड के मिली हार के बाद कही है।