RCB vs SRH : आज से IPL की शुरुआत लेकिन नहीं होगी OPENING CEREMONY, BCCI का फैसला !
RCB vs SRH : आज से IPL की शुरुआत लेकिन नहीं होगी OPENING CEREMONY, BCCI का फैसला ! आईपीएल क्रिकेट का 19वां सत्र आज शाम बेंगलुरु में शुरू होगा। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दो महीने चलने वाला यह टूर्नामेंट 31 मई तक चलेगा। पिछले वर्ष जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पारंपरिक उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने यह भी घोषणा की है कि उनकी स्मृति में इस सत्र में स्टेडियम की 11 सीटें स्थायी रूप से खाली रहेंगी।
Video Published On: Saturday, Mar 28, 2026, 02:14 [IST]


Click it and Unblock the Notifications