Rajasthan Board 10th Result 2026: टल गया 20 मार्च को आने वाला रिजल्ट? RBSE की नई अपडेट से हड़कंप
RBSE 10th Result 2026: क्या 20 मार्च को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानिए बोर्ड के आधिकारिक बयान और संभावित तारीख का पूरा सच। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 20 मार्च की तारीख को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन क्या वाकई आज रिजल्ट आ रहा है? इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि राजस्थान बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) ने आधिकारिक तौर पर क्या कहा है और छात्रों के बीच फैले इस कंफ्यूजन की असलियत क्या है। शिक्षा विशेषज्ञों और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, 10वीं के परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉपियों की चेकिंग और मार्क्स अपलोडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि बोर्ड ने 20 मार्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 21 या 22 मार्च तक जारी किया जा सकता है। वीडियो में हमने यह भी बताया है कि आप अपनी मार्कशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कैसे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, राजस्थान बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख (24 मार्च) का ऐलान कर दिया है। इससे यह साफ है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजे भी घोषित करने वाला है। पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वीडियो को अंत तक देखें।


Click it and Unblock the Notifications