Raghav Chadha समेत 7 सांसदों के बाद, अब 50 विधायक AAP छोड़ थामेंगे BJP का दामन; Congress MP का दावा
दिल्ली और पंजाब की राजनीति में 25 अप्रैल 2026 को बड़ा भूचाल देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा के नेतृत्व में 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। यह कदम पूरी तरह रणनीतिक बताया जा रहा है, क्योंकि दो-तिहाई सांसदों के अलग होने पर उनकी सदस्यता नहीं जाती। इस घटनाक्रम ने AAP नेतृत्व को गहरा झटका दिया है। पार्टी का आरोप है कि यह ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा है, जबकि बागी नेताओं का कहना है कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। इस बगावत का असर आने वाले समय में पंजाब की राजनीति पर भी पड़ सकता है, खासकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह AAP के पतन की शुरुआत है या पार्टी इससे उबर पाएगी।
Video Published On: Saturday, Apr 25, 2026, 02:33 [IST]


Click it and Unblock the Notifications