QUAD Meeting in Delhi: आखिर China क्यों हुआ परेशान? Jaishankar की मौजूदगी में QUAD का बड़ा संदेश |
दिल्ली में हुई QUAD बैठक के बाद चीन का बयान अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। आखिर QUAD में ऐसा क्या हुआ जिससे बीजिंग इतना असहज नजर आ रहा है? नई दिल्ली में आयोजित QUAD यानी Quadrilateral Security Dialogue देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के मार्को रूबियो, जापान के तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग शामिल हुए। इस हाई-लेवल मीटिंग में South China Sea, Indo-Pacific Security, Rare Earth Minerals, Supply Chain और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और विवादित समुद्री इलाकों के सैन्यीकरण पर चिंता जताई गई। हालांकि बयान में चीन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इसके बावजूद Chinese Foreign Ministry की प्रवक्ता Mao Ning ने QUAD पर “ब्लॉक पॉलिटिक्स” और “तीसरे देश को निशाना बनाने” का आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications