PM Modi on Lockdown: राज्यों के CM संग Meeting के बाद PM मोदी ने लिया Lockdown पर फाइनल Decision?
क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ महा-बैठक की है। इस वीडियो में जानिए क्या वाकई सरकार फिर से पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रही है या मामला कुछ और है। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसका सीधा असर वैश्विक सप्लाई चेन और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। इसी स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करीब दो घंटे लंबी एक अहम बैठक की। बैठक में "टीम इंडिया" के तौर पर काम करने की रणनीति बनाई गई ताकि हॉर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) जैसे अहम समुद्री रास्तों पर खतरे के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रहे। इस बैठक के बाद सोशल मीडिया पर Lockdown को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। क्या वाकई सरकार फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है? बैठक में पीएम मोदी ने साफ निर्देश दिए हैं कि राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार का पूरा फोकस फिलहाल महंगाई नियंत्रण और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक हालात और बिगड़ते हैं और तेल की सप्लाई पूरी तरह बाधित होती है, तो चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, सरकार ने अभी के लिए लॉकडाउन की किसी भी संभावना से साफ इनकार किया है। इस वीडियो में देखिए कि अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो भारत के सामने क्या आर्थिक और ऊर्जा चुनौतियां होंगी। About the Story: Prime Minister Narendra Modi chaired a high-level meeting with all state Chief Ministers to discuss India's strategic response to the escalating Middle East conflict. The discussion focused on securing the global supply chain, controlling inflation, and ensuring the availability of essential commodities. Amidst rising rumors, the gove ment clarified its stance on a potential lockdown while emphasizing the "Team India" approach to tackle any economic or energy crisis.


Click it and Unblock the Notifications