Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitish Kumar के Resignation से JDU में बगावत, Samrat Chaudhary CM फेस के नाम पर बागी हुए JDU विधायक

Nitish Kumar

Nitish Kumar के इस्तीफे की खबरों के बीच JDU में बड़ी बगावत! क्या सम्राट चौधरी के नाम पर JDU और BJP का गठबंधन टूट जाएगा और निशांत कुमार संभालेंगे बिहार की कमान? देखिए इस वीडियो में बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा खुलासा। बिहार की राजनीति इस वक्त एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों ने जेडीयू के अंदर एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट रहने वाली पार्टी अब नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दोफाड़ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 85 में से 70 विधायकों ने एक आंतरिक सर्वे में अपनी राय रखी है, जो बेहद चौंकाने वाली है। सर्वे के अनुसार, करीब 97% विधायक बिहार की कमान किसी भी स्थिति में BJP को देने के पक्ष में नहीं हैं। विधायकों ने साफ कर दिया है कि वे सम्राट चौधरी के नाम पर सहमत नहीं हैं। इसके बजाय, अब पार्टी के भीतर नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। विधायकों का तर्क है कि पिछले दो दशकों से सत्ता जेडीयू के पास है और इसे बरकरार रखना पार्टी के अस्तित्व के लिए जरूरी है। अब सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार अपने विधायकों की इस भावना का सम्मान करते हुए अपने बेटे को आगे बढ़ाएंगे? या फिर बीजेपी और जेडीयू के बीच यह टकराव बिहार की सत्ता में किसी बड़े भूचाल का कारण बनेगा। सम्राट चौधरी के खिलाफ विधायकों की यह लामबंदी एनडीए गठबंधन के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा रही है।

Video Published On: Friday, Apr 03, 2026, 04:26 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल