New Income Tax Rules: 1 April से बदल जाएगा पूरा Tax System, अब ऐसे भरना होगा ITR, 5 बड़े नियम जानें
ITR Rules Change: 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा Tax System! क्या अब टैक्स भरना होगा आसान या बढ़ेगी आपकी परेशानी? जानिए नए इनकम टैक्स कानून के वो बड़े बदलाव जो हर टैक्सपेयर को जानना जरूरी है। भारत के टैक्स सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से देश में 60 साल पुराना इनकम टैक्स कानून खत्म हो जाएगा और उसकी जगह एक नया, सरल और पारदर्शी कानून लागू होगा। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि नए नियमों के आने के बाद "Financial Year" और "Assessment Year" का चक्कर कैसे खत्म होने वाला है और अब सिर्फ "Tax Year" ही क्यों मान्य होगा। सैलरीड क्लास (Salaried Class) और बिजनेसमैन के लिए ITR फाइलिंग की डेडलाइन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जहां ITR-1 और ITR-2 के लिए 31 जुलाई की तारीख बरकरार है, वहीं ITR-3 और ITR-4 फाइल करने वालों को अब 31 अगस्त तक का समय मिलेगा। इसके अलावा, रिवाइज्ड रिटर्न (Revised ITR) फाइल करने के लिए अब 12 महीने का लंबा समय दिया जाएगा, जो टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ी राहत है। लेकिन सावधान! नए नियमों में पारदर्शिता पर जोर दिया गया है। अब HRA क्लेम करने से लेकर मकान मालिक की जानकारी देने तक, डिस्क्लोजर के नियम सख्त कर दिए गए हैं। सरकार का मकसद टैक्स चोरी को रोकना और आम आदमी के लिए फॉर्म्स को डिजिटल-फ्रेंडली बनाना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें। About the Story: India is set to overhaul its 60-year-old Income Tax Act with a new simplified tax law effective from April 1, 2026. This video explains the major changes in ITR filing deadlines, the introduction of a single "Tax Year," easier forms, and stricter disclosure norms for taxpayers.


Click it and Unblock the Notifications