Datia Protest : Narottam Mishra का समर्थकों ने दतिया में मचाया उत्पात, एक्शन में पुलिस
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी में टिकट को लेकर बड़ा सियासी विवाद सामने आया है। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प, पथराव और तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में पुलिस के कुछ अधिकारी भी घायल हुए। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। इस वीडियो में जानिए दतिया में आखिर विवाद क्यों भड़का, बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर क्या फैसला हुआ और इस पूरे घटनाक्रम का उपचुनाव पर क्या असर पड़ सकता है।
Video Published On: Saturday, Jul 11, 2026, 02:48 [IST]


Click it and Unblock the Notifications