स्कूल, थानों के बाद अब यूपी में भगवा रंग से रंगे गए पुलिस क्वार्टर, वीडियो

Published : July 18, 2018 06:45 PM (IST)
muzaffarnagar police line quarters painted saffron
मु़जफ्फरनगर। यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकारी इमारतों जिसमें खासकर थानों, अस्पतालों व स्कूलों के भगवा रंग से रंगने की खबरें आती रही हैं। परिवहन निगम की बसों को भी इसी रंग से रंगा गया है। अब मामला पुलिस आवास को रंगने का है। यहां पुलिस लाइन में बने सभी सरकारी आवासों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। उत्तर प्रदेश की भगवा सरकार में रोडवेज बसें, सब्जी मंडिया ही क्या हाईवे के टोल प्लाजा के साथ-साथ अब यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए है। मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है। पुलिस लाइन के अंदर बने पुलिस क्वार्टरों पर अब भगवा रंग बिखरने लगा है। पिछले कई वर्षों से पीले रंग में दिखाई देने वाले पुलिस लाइन में बने क्वार्टरों को पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। जो इस समय खास चर्चाओं का विषय भी बना हुआ। दरअसल सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद भगव रंग का प्रचलन बढ़ गया है। पहले सरकारी दफ्तर सब्जी मंडी टोल प्लाजा और अब खाकी वर्दी (पुलिस कर्मी) वालों के पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास भी भगवा रंग में रंग दिए गए है।
Up Next
Recommended वीडियो
  • 3 hours ago
    ऋषभ पंत ने घर पर शुभमन गिल की टीम को दी पटखनी, आशीष नेहरा की मेहनत बेकार, DC vs GT
  • 3 hours ago
    शुभमन गिल और आशीष नेहरा की इतनी बड़ी गलती से गुजरात से गंवाया मैच, Match Analysis
  • 3 hours ago
    चेन्नई सुपरकिंग्स अभी तक नहीं ढूंढ पाई है अपनी प्लेइंग 11 – स्टीफिन फ्लेमिंग, CSK Coach
  • 5 hours ago
    पीएम मोदी मंच से शिवराज सिंह चौहान के लिए ये क्या बोल गए
  • 5 hours ago
    ‘हमारा एक दिन का बिल इससे ज्यादा…’ सहवाग ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की कर दी बेइज्जती!
  • 6 hours ago
    राहुल गांधी जीते तो देश में लायेंगे तानाशाही, नवनीत राणा ने कांग्रेस को क्या कहा | Navneet Rana
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल