Indian Army की बेटी निकली Mumbai Black Cap Woman, Video से बताई पूरी सच्चाई,मंत्री गिरीश पर क्या कहा
Viral Video: टीना चौधरी ने Girish Mahajan पर किया बड़ा खुलासा, बताया उस दिन क्या हुआ? महाराष्ट्र में ट्रैफिक जाम के दौरान वायरल हुई महिला ने अब पूरी सच्चाई सामने रख दी है- क्या पुलिस ने वाकई उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया था? महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रैफिक जाम के बीच पुलिस और प्रशासन से बहस करती नजर आ रही है। अब उस महिला की पहचान टीना चौधरी (Tina Chaudhary) के रूप में हुई है, जिन्होंने खुद सामने आकर उस पूरे घटनाक्रम की इनसाइड स्टोरी साझा की है। खुद को एक "आर्मी ब्रैट" बताने वाली टीना ने बताया कि 21 अप्रैल को जब वह अपनी बेटी को म्यूजिक क्लास से लेने जा रही थीं, तब वह महिंद्रा ताज के पास एक भीषण जाम में फंस गईं। टीना चौधरी के अनुसार, वह करीब 25 मिनट तक कार में फंसी रहीं और अगले डेढ़ घंटे तक उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि सड़क पर खड़ी दो बसों को हटाया जाए। टीना का आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने उनकी मदद नहीं की। वायरल वीडियो में उनके द्वारा बोतल फेंके जाने वाली घटना पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी पर हमला नहीं किया था, बल्कि पुलिस का ध्यान खींचने के लिए बोतल जमीन पर फेंकी थी ताकि उनकी समस्या सुनी जाए। इस पूरे मामले में टीना ने मंत्री गिरिश महाजन (Girish Mahajan) का विशेष जिक्र किया है। उन्होंने खुलासा किया कि उस पूरी भीड़ और जाम के बीच सिर्फ गिरिश महाजन ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने उनकी बात सुनी और स्थिति को समझा। मंत्री के निर्देश के बाद ही वहां से बसों को हटाया गया और जाम खुला। यह वीडियो अब सिस्टम की जवाबदेही और आम नागरिकों के संघर्ष पर एक बड़ी बहस छेड़ चुका है। देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट। About the Story: Tina Chaudhary, the woman from the viral Maharashtra traffic jam video, has come forward to share her side of the story. Identifying as an "Army Brat," she clarified that her actions were bo out of frustration after being stuck for hours without police assistance. She specifically mentioned Minister Girish Mahajan, praising him for being the only person to listen and resolve the situation by ordering the removal of blocking buses.


Click it and Unblock the Notifications