Iran Israel War update : ईरान में Mojtaba Khamenei बने नए New Supreme Leader, Trump को दिखाया ठेंगा
अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है। खबर है कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात है कि उनके नाम को लेकर पहले ही काफी चर्चाएं थीं। इधर, अमेरिका और इजरायल ने नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान होने से पहले ही धमकी जारी कर दी थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ही अपने पिता के उत्तराधिकारी बनेंगे। 88 धर्मगुरुओं की एक सभा ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। सभा की तरफ से बयान जारी किया गया, 'निर्णायक वोट से असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान इस्लामिक गणतंत्र की पवित्र व्यवस्था का तीसरा नेता नियुक्त किया गया है।
Video Published On: Monday, Mar 09, 2026, 10:18 [IST]


Click it and Unblock the Notifications