Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mohammad Deepak met Rahul Gandhi: कौन है दीपक? Kotdwar Incident की पूरी कहानी जान इमोशनल हो जाएंगे

Mohammad Deepak met Rahul Gandhi: Who is Deepak? You will be moved to tears after learning the full story of the Kotdwar incident.

'मैं Mohammad Deepak हूँ...', Hindu लड़के ने Muslim को कैसे बचाया? Rahul Gandhi Video | Viral News. उत्तराखंड के कोटद्वार की वो खौफनाक घटना, जहाँ एक हिन्दू युवक ने नफरत के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मुस्लिम परिवार की रक्षा की। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी 'मोहम्मद दीपक' (असल नाम दीपक कुमार) से एक बेहद भावुक मुलाकात की। राहुल गांधी ने दीपक की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' का असली प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दीपक का यह कदम इंसानियत, करुणा और संविधान के मूल्यों का सबसे बड़ा सम्मान है। लेकिन इस मुलाकात के पीछे की असली कहानी क्या है? दरअसल, यह पूरा मामला उत्तराखंड के कोटद्वार (Kotdwar Incident) का है। गणतंत्र दिवस के दिन पटेल मार्ग पर स्थित एक पुरानी दुकान ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। दुकान के मालिक वकील अहमद का आरोप है कि कुछ युवक दुकान में घुसे और खुद को बजरंग दल (Bajrang Dal) का सदस्य बताते हुए दुकान का नाम बदलने का दबाव डालने लगे। माहौल बिगड़ता देख वहां मौजूद जिम संचालक दीपक कुमार ने बीच-बचाव किया। जब बहस और हाथापाई की नौबत आ गई, तब एक मुस्लिम को हिंसक भीड़ से बचाने के लिए एक हिन्दू युवा दीपक ने अपनी जान की परवाह किए बिना कहा- "मैं मोहम्मद दीपक हूं… शांति बनाए रखो।" वनइंडिया हिंदी की एंकर ऋचा के साथ इस वीडियो में जानिए कैसे एक हिन्दू युवक ने इंसानियत का फर्ज निभाया। About the Story: Congress leader Rahul Gandhi recently met Deepak Kumar, a Hindu gym owner from Kotdwar, Uttarakhand, who courageously saved a Muslim shopkeeper from a mob. Deepak intervened during a dispute over a shop's name, bravely declaring himself as 'Mohammad Deepak' to pacify the crowd and protect the victim. Rahul Gandhi praised his act of humanity, calling him a true symbol of the 'Mohabbat Ki Dukaan' initiative.

Video Published On: Tuesday, Feb 24, 2026, 03:51 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल