Delhi Crime: Mehrauli में मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे का Encounter, Delhi Police ने ठोकी गोली
देश की राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार, 22 जून की तड़के फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रही एक 11 साल की मासूम बच्ची को एक कैब ड्राइवर ने अगवा कर लिया। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास एक घने जंगल में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। माता-पिता की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट की मदद से सोमवार देर रात ही आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Video Published On: Wednesday, Jun 24, 2026, 12:54 [IST]


Click it and Unblock the Notifications