Sheikh Hasina Return: हसीना की बलि चढ़ाने की तैयारी! Bangladesh पहुंचते ही सूली पर लटकेंगी?भारत लाचार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर तक अपने देश लौटने और अदालत में सरेंडर करने का ऐलान कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। करीब दो वर्षों से भारत में रह रहीं हसीना पर बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान कथित मानवता-विरोधी अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाई है। भारत ने स्पष्ट किया है कि प्रत्यर्पण का कोई भी फैसला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और द्विपक्षीय नियमों के अनुसार होगा। वहीं, बांग्लादेश की सरकार ने कहा है कि हसीना को अदालत में मुकदमे का सामना करना होगा। अपने हालिया बयान में हसीना ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी या मौत का डर नहीं है और वह अपनी मातृभूमि में ही अंतिम सांस लेना चाहती हैं। क्या उनकी वापसी अवामी लीग को नई ताकत देगी या बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और बढ़ाएगी? इस वीडियो में जानिए पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विश्लेषण।


Click it and Unblock the Notifications