PoK में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, JAAC Ban, Internet Shutdown और Reserved Seats विवाद ने बढ़ाया संकट
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। जम्मू कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। JAAC पर प्रतिबंध, इंटरनेट बंदी, गिरफ्तारियां और विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इन सीटों के जरिए पाकिस्तान की बड़ी राजनीतिक पार्टियां PoK की राजनीति को प्रभावित करती हैं। वहीं सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम जरूरी हैं। मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है और ब्रिटिश सांसदों ने भी इस पर चिंता जताई है।
Video Published On: Wednesday, Jun 10, 2026, 09:31 [IST]


Click it and Unblock the Notifications