LPG Cylinder Shortage: Gulf में फंसे 3200 जहाज, India में होने वाली है LPG भारी किल्लत! हालात डरावने
Breaking News: Gulf में फंसे 3200 जहाज, India में LPG Cylinder Prices पर बड़ा अलर्ट | Oneindia Hindi. क्या आने वाले दिनों में आपके घर की रसोई गैस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी? मिडिल ईस्ट के तनाव ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है और गैस सप्लाई पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ गए हैं। 14.2 किलो वाले LPG Cylinder की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन असली चिंता सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि रसोई गैस की किल्लत (LPG Gas Shortage) है। अगर हालात नहीं सुधरे तो देश में गैस मिलना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, ईरान और अमेरिका (Iran-US Conflict) के बीच चल रहे भारी तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) और Strait of Hormuz में हाहाकार मचा हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा तेल और गैस सप्लाई रूट इस वक्त ब्लॉक हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 3200 कंटेनर और कार्गो जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं जो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इनमें से इराक, सऊदी अरब और कतर के पास 200 से 250 जहाज एंकर डालकर खड़े हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस संकट में लगभग 400 ऑयल टैंकर और 50 से ज्यादा भारतीय जहाज भी फंसे हुए हैं। चूंकि भारत अपनी रसोई गैस का एक बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट (Middle East) से आयात (Import) करता है, इसलिए सप्लाई चैन टूटने का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। इस वीडियो में समझिए कैसे अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर आपकी रसोई तक पहुंच गया है।


Click it and Unblock the Notifications