JNU: ABVP के Vaibhav Meena के Interview में घुसा Left का छात्र, गंदे इशारों पर भड़के छात्र, हंगामा

JNU: Left student barges into ABVP's Vaibhav Meena's interview, students get angry over obscene gestures, leading to uproar

Breaking News: JNU में ABVP vs Left का LIVE हंगामा, गंदे इशारों पर भड़के छात्र | Viral Video JNU कैंपस में एक इंटरव्यू के दौरान अचानक माहौल तब गरमा गया, जब ABVP और लेफ्ट (Left Supporters) के छात्र कैमरे के सामने ही आपस में भिड़ गए। जानिए इस लाइव बवाल और तीखी बहस के पीछे का पूरा सच। देश के सबसे चर्चित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर छात्रों के बीच गहमागहमी देखने को मिली है। दरअसल, JNU छात्र संघ (JNUSU) के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी और ABVP नेता वैभव मीणा (Vaibhav Meena) एक घटना को लेकर अपना इंटरव्यू दे रहे थे। इसी बीच लेफ्ट संगठन से जुड़ा एक छात्र अचानक इंटरव्यू के बीच में आ पहुंचा, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कैमरे के सामने ही ABVP और लेफ्ट के छात्रों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद तब और बढ़ गया जब ABVP के छात्रों ने लेफ्ट छात्र के नाक में पहने हुए आभूषण (Nose Piercing) पर टिप्पणी कर दी। ABVP छात्रों का साफ तौर पर आरोप था कि यह छात्र इंटरव्यू के दौरान जानबूझकर गंदे और आपत्तिजनक इशारे कर रहा है ताकि माहौल खराब किया जा सके। हालांकि, मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टर ने तुरंत मोर्चा संभाला। स्थिति को बेकाबू होने से बचाने के लिए रिपोर्टर ने लेफ्ट सपोर्टर से भी बात की और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को वहीं शांत कराया। JNU से सामने आया यह लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। About the Story: A dramatic clash unfolded at the Jawaharlal Nehru University (JNU) when a Left-wing student interrupted an ongoing live interview of ABVP leader Vaibhav Meena (Ex-Joint Secretary, JNUSU). The situation quickly escalated over alleged obscene gestures and personal remarks regarding a nose piercing. Watch how the reporter intervened and managed the heated face-off between ABVP and Left supporters, preventing a major campus brawl.

Video Published On: Monday, Feb 23, 2026, 05:08 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+