Jharkhand Rajya Sabha Election: Parimal Nathwani की जीत, 56 विधायक होते हुए कैसे हार गई Congress?
Jharkhand Rajya Sabha Election: 56 विधायक होने के बाद भी कैसे हार गई Congress, क्या हुआ बड़ा खेला? जानिए झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विधानसभा में स्पष्ट बहुमत और कुल 56 विधायकों का मजबूत समर्थन होने के बावजूद सत्तारूढ़ इंडिया (INDIA) गठबंधन अपनी दूसरी राज्यसभा सीट बचाने में नाकाम रहा। चुनाव में दो सीटों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले और उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की। वहीं दूसरी सीट पर एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने 28 वोट हासिल कर बाजी मार ली, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा महज 20 वोटों पर सिमट कर चुनाव हार गए।


Click it and Unblock the Notifications