Middle East संकट के बीच Jag Vasant पहुंचा मुंबई, 47,000 टन LPG के पीछे क्या है बड़ी प्लानिंग? Ground
Jag Vasant Ship Mumbai पहुंचा, 47,000 Ton LPG के पीछे क्या है बड़ी प्लानिंग? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। देश में ऊर्जा सप्लाई और एलपीजी की बढ़ती मांग को देखते हुए एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। रणनीतिक बदलावों के तहत 'जग वसंत' (Jag Vasant) नाम का विशाल एलपीजी पोत अब मुंबई पोर्ट पर लंगर डाल चुका है। यह जहाज करीब 47,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा है। दिलचस्प बात यह है कि इस जहाज को पहले गुजरात के वाडीनार पोर्ट पर अपना कार्गो उतारना था, लेकिन वहां के स्टोरेज टर्मिनल पूरी तरह भर जाने के कारण इसे मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में स्टोरेज फुल होने के चलते यह फैसला लिया गया ताकि देश की सप्लाई चेन में कोई बाधा न आए। वैश्विक स्तर पर, खासकर मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे में भारत की यह लचीली रणनीति (Flexible Strategy) काफी अहम मानी जा रही है। मुंबई जैसे महानगर में एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह एक बड़ी राहत है। इस वीडियो में देखिए मुंबई से हमारी विशेष रिपोर्ट और समझिए कि कैसे भारत अपनी एनर्जी सिक्योरिटी को मैनेज कर रहा है। क्या आने वाले समय में एलपीजी की कीमतों या सप्लाई पर इसका कोई बड़ा असर पड़ेगा? विशेषज्ञों की राय और पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। About the Story: The LPG vessel 'Jag Vasant' has arrived at Mumbai Port carrying 47,000 metric tonnes of LPG. Originally scheduled for Vadinar, Gujarat, the ship was diverted to Mumbai due to full storage capacity at the Vadinar terminal. This strategic move ensures a steady supply of energy amidst global uncertainties caused by the Middle East crisis.


Click it and Unblock the Notifications