Gurugram IVF Scam: Couple को हुए जुड़वा बच्चे पर DNA नहीं किया Match, कैसे की धाँधलेबाज़ी !
गुरुग्राम के राहुल और मीनू राठौर के लिए IVF के जरिए माता-पिता बनने का सपना एक दर्दनाक रहस्य में बदल गया। जनवरी में जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद कपल को शक हुआ कि बच्चे उनसे मेल नहीं खाते। इसके बाद कराए गए DNA टेस्ट ने कथित तौर पर चौंकाने वाला खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार बच्चियों का जेनेटिक संबंध न राहुल से मिला और न ही मीनू से। कपल का आरोप है कि IVF प्रक्रिया के दौरान किसी दूसरे दंपति का एम्ब्रियो मीनू के गर्भ में इम्प्लांट कर दिया गया। मामले ने पूरे देश में IVF सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली कोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है। क्या यह मेडिकल लापरवाही है या कुछ और? जानिए इस पूरे मामले की सच्चाई।
Video Published On: Sunday, Jun 14, 2026, 08:58 [IST]


Click it and Unblock the Notifications