Iran Israel War: युद्ध में ईरान से हार रहा इजरायल? IDF चीफ ने बताई इजरायली सैनिकों की दर्दनाक हालत
इज़राइल क्या सैनिकों की कमी से जूझ रहा है? देश की सैन्य नेतृत्व से आई एक गंभीर चेतावनी ने इस सवाल को और भी अहम बना दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईडीएफ प्रमुख एयाल ज़मीर ने आगाह किया है कि बढ़ते ऑपरेशनल दबाव के कारण सेना आंतरिक रूप से कमजोर पड़ सकती है। ईरान–इज़राइल संघर्ष के तेज होने के साथ ही इज़राइली सेना कई मोर्चों पर एक साथ तैनात है—गाज़ा, लेबनान, सीरिया और वेस्ट बैंक में लगातार अभियान चल रहे हैं, वहीं ईरान से सीधे खतरे का भी सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति ने सेना पर भारी दबाव डाल दिया है। सबसे बड़ी चिंता सैनिकों की कमी को लेकर है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि रिज़र्व सैनिकों को बार-बार और लंबी ड्यूटी पर भेजा जा रहा है, जिससे थकान और मानसिक दबाव तेजी से बढ़ रहा है।जो अभियान पहले तेज और सीमित समय का माना जा रहा था, वह अब लंबा और थकाऊ युद्ध बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति जारी रही, तो सैनिकों की कमी, थकान और लगातार बढ़ते तनाव का असर इज़राइल की सैन्य क्षमता और दीर्घकालिक तैयारी पर पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications