Iran-US War: Iraq ने US KC-135 को मार गिराया,Video देख कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे,Middle East में हड़कंप
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इराक के आसमान में अमेरिका का ताकतवर KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर विमान गिरने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में चार अमेरिकी क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। KC-135 ऐसा सैन्य विमान होता है जो युद्ध के दौरान लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन देता है, जिससे वे लंबी दूरी तक ऑपरेशन जारी रख सकते हैं। इसलिए इस तरह के विमान को खोना अमेरिकी वायुसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और पूरे मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि यह घटना क्षेत्रीय टकराव से जुड़ी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी जांच जारी है। क्या यह सिर्फ एक हादसा है या मिडिल ईस्ट की जंग का नया मोड़? पूरी जानकारी के लिए देखें यह रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications