Iran के Kharg Island में अचानक लीक हुआ हजारों बैरल कच्चा तेल, 45 KM तक Hormuz में फैला Oil
ईरान के रणनीतिक महत्व वाले खार्ग द्वीप के पास संदिग्ध तेल रिसाव की एक बड़ी घटना ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में फारस की खाड़ी में तेजी से फैलता हुआ विशाल तेल का धब्बा दिखाई दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र के पास हजारों बैरल तेल समुद्र में लीक हो सकता है। यही केंद्र देश के लगभग 90 प्रतिशत तेल निर्यात को संभालता है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं इस हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश या सैन्य गतिविधि तो नहीं जुड़ी है। यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस सेंटिनल सैटेलाइट प्रोग्राम से मिली तस्वीरों में खार्ग द्वीप के पश्चिम में करीब 45 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला तेल का विशाल धब्बा देखा गया, जिससे पर्यावरण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications