Iran Attacks Kuwait BFREAKING: बूंद-बूंद पानी के लिए तड़पेगा कुवैत! ईरान ने छलनी किया Water Plant
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। कुवैत के बिजली, पानी और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमले में एक प्रमुख बिजली उत्पादन और समुद्री जल को मीठा बनाने वाले (डिसैलिनेशन) प्लांट को नुकसान पहुंचा, जिससे आग लगी और कई बिजली उत्पादन इकाइयां प्रभावित हुईं। कुवैत में पीने के पानी का बड़ा हिस्सा डिसैलिनेशन प्लांटों पर निर्भर करता है, इसलिए इस घटना ने जल और बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और तकनीकी टीमें सेवाएं बहाल करने में जुटी हैं। इस बीच क्षेत्र में अमेरिका-ईरान तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे खाड़ी देशों की सुरक्षा और ऊर्जा ढांचे पर खतरा मंडरा रहा है। यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आम नागरिकों की जल, बिजली और आवश्यक सेवाओं पर भी पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications