Iran War Breaking: Indigo ने Cancel की Flights, बड़े जंग का आगाज़, Dubai, Kuwait यात्रा पर रोक? खलबली
Breaking News: Middle East Tension पर IndiGo का बड़ा एक्शन, 7 शहरों की Flights रद! मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भड़कती जंग का असर अब आसमान में दिखने लगा है। खाड़ी देशों में जाने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव और हवाई सुरक्षा के खतरे को देखते हुए भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैरा, रस-अल-खैमा और शारजाह के लिए अपनी उड़ानों को 28 मार्च तक पूरी तरह निलंबित कर दिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा, हवाई क्षेत्र में पाबंदियों और ईंधन व बीमा की बढ़ती लागत के कारण लिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पूरी तरह से उड़ानें बंद नहीं की जा रही हैं। इंडिगो 16 मार्च से 28 मार्च के बीच मिडिल ईस्ट के लिए 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के सैन्य टकराव (Middle East Conflict) ने पूरे एयरस्पेस को बेहद संवेदनशील बना दिया है। सिर्फ इंडिगो ही नहीं, Air India, Air India Express और Air Canada जैसी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी अपने रूट्स बदल रही हैं या उड़ानें रद्द कर रही हैं। इस बीच दोहा स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से करीब 500 भारतीय नागरिकों को कतर एयरवेज की उड़ानों से सुरक्षित निकाला गया है। इस वीडियो में जानिए कैसे यह युद्ध ग्लोबल एविएशन सेक्टर और आपकी यात्राओं को प्रभावित कर रहा है। About the Story: Amid rising geopolitical tensions and military conflicts between the US, Israel, and Iran, IndiGo Airlines has suspended its flights to seven major Middle Easte cities, including Doha, Kuwait, and Sharjah, until March 28. This video covers the full impact of the Middle East war on global aviation, airspace security risks, and what Indian passengers need to know about flight cancellations and rerouting by major airlines like Air India and Air Canada.


Click it and Unblock the Notifications