ईरान - इज़राइल: दोस्ती से दुश्मनी तक की सच्चाई | 30 साल का सीक्रेट गठबंधन (1948-1979) Iran Files E01

Iran -Israel: The Truth-From Friendship to Enmity | A 30-Year Secret Alliance (1948-1979) -Iran Files E01

क्या आप जानते हैं कि ईरान और इज़राइल कभी गुप्त साझेदार थे? तेल, जासूसी और क्रांति — 30 साल की वो कहानी जिसने Middle East की राजनीति बदल दी। 1948 में जब इज़राइल बना, चारों तरफ़ दुश्मन थे — मिस्र, सीरिया, इराक़, जॉर्डन। ऐसे में David Ben-Gurion ने एक रणनीति बनाई — अरब देशों के बाहर साझेदार ढूंढो। और सबसे अहम साझेदार बना शाह का ईरान। Associated Press के मुताबिक़ — उन सालों में इज़राइल का लगभग 80% तेल ईरान से आता था। 1968 में इलात-अश्केलोन पाइपलाइन बनी — एक ऐसा रास्ता जिसने अरब देशों को पूरी तरह बायपास कर दिया। CIA दस्तावेज़ों के अनुसार, इज़राइली अफ़सरों ने ईरान की खुफिया एजेंसी SAVAK बनाने में मदद की — जो आगे चलकर दहशत का नाम बन गई। लेकिन इस कहानी का अंत अचानक और विस्फोटक था। नजफ़ में एक आदमी टेप रिकॉर्ड कर रहा था — Ruhollah Khomeini। उसके संदेश ने शाह की नींव हिला दी। दिसंबर 1977 — Jimmy Carter ने ईरान को “stability का island” कहा। एक साल बाद — सड़कों पर क्रांति थी। जनवरी 1979 — शाह देश छोड़कर चला गया। फ़रवरी 1979 — ख़ुमैनी वापस आया। और कुछ ही दिनों में — इज़राइल का दूतावास, Yasser Arafat को सौंप दिया गया। 30 साल की साझेदारी — कुछ ही दिनों में खत्म।

Video Published On: Saturday, May 02, 2026, 06:40 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+